फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 बाद भी नहीं मिला अहमद का सुराग

Mon, 21 Dec 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान से छूटकर 35 साल बाद वापस अपने शहर लौटकर गायब हुआ मोहम्मद अहमद का 48 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश के लिए फिलहाल पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है। हालांकि रिश्तेदार उसे जरूर ढूंढ रहे हैं। पिछले दिनों पंजाब के अमृतसर जिले की पुलिस रामपुर पहुंची थी। पुलिस के साथ एक अधेड़ भी था।
विज्ञापन



पुलिस का दावा था कि मोहम्मद अहमद नाम का ये व्यक्ति पाकिस्तानी जेल में 30 साल तक बंद रहा। उस पर फर्जी तरीके से पाकिस्तान में घुस आने का आरोप था। मोहम्मद अहमद 35 साल बाद वापस अपने शहर लौटा था। मानसिक रूप से कमजोर मोहम्मद अहमद को मोहल्ला घेर अलफ खां में फिरोज के सुपुर्द कर दिया गया था।


बताया जाता है कि फिरोज के परिवार से उसकी दूर की रिश्तेदारी है। शनिवार को मोहम्मद अहमद अचानक गायब हो गया। उसकी तलाश की गई, लेकिन वो कहीं नहीं मिला। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन इसकी तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल रिश्तेदार मोहम्मद अहमद को तलाश रहे हैं।
विज्ञापन



दूसरी ओर उसके गायब होने के बाद न तो पुलिस गंभीर दिखी और न ही खुफिया तंत्र। गंज कोतवाल जीत सिंह ने बताया कि अभी गुमशुदगी की तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद इस मामले को दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें