घोसीपुरा के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल सवार युवक को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर सुल्तानपुर पट्टी पुलिस के हवाले कर दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मच है। गांव हसनपुर उत्तरी निवासी मुकेश कुमार पुत्र छिद्दा काशीपुर की आईजीएल फैक्ट्री में माली था।
शनिवार दोपहर फैक्ट्री से ड्यूटी समाप्त करके घर जा रहा था। जैसे ही पट्टी कला में घोसीपुरा मोड़पर घूमा पीछे से तेज रफ्तार आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना होते ही रहागीरों ने दौड़कर ट्रैक्टर-ट्राली चालक को पकड़कर सुल्तानपुर पट्टी पुलिस के हवाले कर दिया।
मसवासी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक के शव का पंचनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिये जिला चिकित्सालय भेजने की तैयारी हो रही थी। घटना की सूचना मृतक के घर पहुंची तो उसके घर में कोहराम मच गया।