फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब पीने से विकलांग की मौत

Fri, 27 Nov 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मसवासी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के चलते गांवों में शराब और दावत का दौर चल रहा है। इसी क्रम में खानपुर उत्तरी के मझरा रज्जावाला में कच्ची शराब पीने से विकलांग की मौत हो गई। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। उधर, पुलिस मामले की जानकारी से इनकार कर रही है।
विज्ञापन



वहीं, ग्रामीणों में चर्चा के अनुसार एक उम्मीदवार ने विकलांग को लुभाने के लिए शराब पिलाई थी, जो उसकी मौत का कारण बन गई। रज्जवाला में श्याम सिंह नामक विकलांग ने किसी के यहां अधिक मात्रा में कच्ची शराब पी ली थी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। बाद में परिजन उसे गंभीर हालत में चिकित्सक के पास ले जा रहे थे।


इसी बीच उसने दम तोड़ दिया। विकलांग युवक की मौत से परिजनोें में कोहराम मच गया। हालांकि बाद में परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, गांव में चर्चा के अनुसार विकलांग को किसी ने चुनावी फायदे के लिए कच्ची शराब पिलाई थी। अधिक मात्रा में शराब पीने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें