फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में धान बेचने आए बिचौलिए को पकड़ा

Fri, 27 Nov 2015 11:27 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र से धान खरीद कर सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचने के धंधे का खुलासा हुआ है। डिप्टी आरएमओ ने निरीक्षण के दौरान मंडी में ऐसे ही धान के ढेर को ट्रैक्टर-ट्राली व चालक सहित पकड़ लिया जबकि बिचौलिया फरार हो गए। ट्रैक्टर-ट्राली व धान जब्त कर सेंटर इंचार्ज की ओर से सुनगढ़ी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री हेमराज वर्मा द्वारा धान खरीद व्यवस्था की जांच के लिए की गई छापा मारी व कार्रवाई के बाद व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों ने चौकसी बरतनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को डिप्टी आरएमओ सुरेश कुमार यादव मंडी समिति में धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने जा धमके। इस दौरान उन्हें किसी ने सूचना दी कि एसएफसी के क्रय केंद्र पर एक बिचौलिया धान बेचने आया है। सूचना पर डिप्टी आरएमओ स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन उन्हें देखकर बिचौलिया भाग गया जबकि क्रय केंद्र पर लगा उसके धान के ढेर के साथ ट्रैक्टर ट्राली व उसके चालक को पकड़ लिया। पूछताछ में चालक अतीक अहमद ने बताया कि धान न्यूरिया निवासी रियाजुद्दीन उर्फ राजू का है जो बघा गांव से धान खरीद कर सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचता है। बिचौलिए के फरार हो जाने पर डिप्टी आरएमओ ने सेंटर इंचार्ज को उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। इस पर सेंटर इंचार्ज मुन्ना लाल शाह की ओर से सुनगढ़ी थाने में रियाजुद्दीन उर्फ राजू के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। इस बीच पकड़ा गया चालक मौका देख कर फरार हो गया।

सरकारी खाते में जमा होगी धान की रकम
डिप्टी आरएमओ ने बताया कि जब्त किए गए धान की तुलाई करा इसकी धनराशि को सरकारी खाते में जमा कराया जाएगा।

मंडी भी लगाएगी जुर्माना
बिचौलिए के फरार होने पर डिप्टी आरएमओ ने चालक से पूछताछ की और उसके आधार पर न्यूरिया पहुंचकर जांच की। जांच में रियाजुद्दीन की बिना लाइसेंस की आढ़त होने की जानकारी मिली। साथ ही यह भी पता चला कि पहले भी वह भी कई लोगों से धान खरीद कर सरकारी क्रय केंद्रों पर बेच चुका है। इसकी जानकारी उन्होंने मंडी सचिव को दे दी है। अब मंडी समिति द्वारा भी इसमें जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन


मंडी में निरीक्षण के दौरान एक बिचौलिए के धान बेचने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर बिचौलिया फरार हो गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर धान व ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

सुरेश कुमार यादव, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें