फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारी में आए युवक की गोली मारकर हत्या

Fri, 15 Jan 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/शाहबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तेदारी में चकरपुर कदीम आए संभल के युवक की चार बदमाशों ने रंजिशन गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सीएचसी लेकर भागे। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



परिजनों ने एक आरोपी को नामजद करते हुए चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संभल के कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के बलकरनपुर गांव निवासी इबरीस फेरी लगाकर सामान बेचता था। इबरीस शाहबाद थाने के चकरपुर कदीम गांव निवासी अपने फूफा हबीब के घर आया था।


गुरुवार रात इबरीस गांव में ही अपने फूफा की धान कूटने की मशीन पर सो रहा था। आरोप है कि रात में दो बाइक पर सवार चार युवक आए और इबरीस पर फायर झोंक दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर इबरीस के रिश्तेदार और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल इबरीस तड़प रहा था।
विज्ञापन



आनन-फानन में परिजन इबरीस को उपचार के लिए शाहबाद सीएचसी लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनने कर उसके परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। युवक की हत्या की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने इबरीस के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।


परिजनों की तहरीर पर एक आरोपी को नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शाहबाद थाना प्रभारी रामपाल भाटी का कहना है कि इबरीस के फूफा हबीब की गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश है। रंजिश में ही आरोपियों ने इबरीस की गोली मारकर हत्या कर दी।


घटना में नैपाल सिंह को नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इबरीस की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उनका रो-रो कर बुरा हाल है। हादसे की सूचना से इबरीस की मां सकीना बेहोश होकर गिर पड़ीं। इबरीस के तीन बच्चे हैं।


इसमें सबसे बड़ा बेटा समीर आठ साल का है, जबकि सबसे छोटी बेटी नेहा महज दो साल की है। इबरीश की हत्या के बाद अब इन बच्चों की परवरिश कैसे होगी? ये चिंता परिजनों को परेशान कर रही है। इबरीस छोटा-मोटा कामकर परिवार का गुजारा करता था। उसकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं थी।


शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव चकरपुुर कदीम निवासी हबीब की गांव के ही कुछ लोगों पिछले तीन साल से रंजिश चल रही थी। रिश्तेदारों और पुलिस के मुताबिक हबीब की रंजिश के चलते ही आरोपियों ने गुरुवार रात इबरीस को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें