डीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक छात्रा की संदिग्ध हालत में जलकर मौत हो गई। पिता का कहना है कि गैस सिलेंडर में आग लगने से बेटी की जलकर मौत हुई। जबकि घटनास्थल से केरोसिन की बदबू आ रही थी। छात्रा की जीभ बाहर निकली थी। ऐसा लग रहा था कि पहले उसका गला दबाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवारीजनों से पूछताछ हो रही है।
डीह थाना क्षेत्र के मऊ गांव निवासी कांती (16) कक्षा नौ की छात्रा था। वह एक निजी विद्यालय में पढ़ती थी। मंकर संक्रांति की छुट्टी होने पर वह घर पर थी। संदिग्ध हालत में आग से जलकर उसकी मौत हो गई। पिता भारतलाल ने बताया कि वह परचून की दुकान पर था। जब वह घर गया तो उसकी बेटी आग से जल गई थी। जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर ट्रेनी सीओ तनु उपाध्याय, एसओ पवन त्रिवेदी मौके पर पहुंचे।
परिवारीजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। ट्रेनी सीओ ने बताया कि मामला संदिग्ध है। घटनास्थल से केरोसिन की बदबू आ रही थी। मृतका की जीभ बाहर निकली थी। ऐसा लग रहा था कि छात्रा का गला दबाया गया है। घटना के बाद मां मंजू के अलावा छोटी बहन संध्या (4) छोटा भाई आदित्य (2) का रो-रो कर हाल बेहाल है।