फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्याकर शव तालाब में फेंका

Fri, 13 Nov 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला शाहबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बड़ागांव के जंगल स्थित तालाब में एक युवक का शव मिला। जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि युवक की हत्या कहीं और करके शव को तालाब में फेंक दिया गया है। हत्या कैसे की गई है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से लगेगा।
विज्ञापन



बड़ागांव के चौकीदार ने शुक्रवार दोपहर शाहबाद थाने में सूचना दी कि गांव स्थित तालाब में युवक का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और तालाब में पड़े शव को बाहर निकलवाया। इस दौरान मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की।


पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 27-28 साल है। उसके शरीर पर जींस और नीले-पीले रंग की शर्ट है। जेब की तलाशी लेने पर एक सिम भी मिला है। सिम के आधार पर पुलिस उसकी पहचान कराने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने ऐसी आशंका व्यक्त की है कि युवक की हत्या कहीं और करके शव को तालाब में डाल दिया गया है।
विज्ञापन



आसपास के लोगों ने उसकी शिनाख्त नहीं की है। ऐसे में संभावना है कि युवक आसपास के गांव का रहने वाला नहीं है। उसकी हत्या कैसे की गई है उसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चलेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। सिम कार्ड के नंबर निकलवाए जा रहे हैं। उसके आधार पर उसकी पहचान कराने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें