फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को जलाकर मार डाला

Sun, 11 Oct 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज बेनजीर गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की जलने से मौत हो गई। आरोप है कि ससुरालियों ने उसे जलाकर मार दिया है। ससुराल वाले उसका गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुटे थे। इस बीच मायके वालों ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवा दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन



पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम कराया। मायके वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच चल रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज बेनजीर निवासी अंगन लाल के बेटे कमल का विवाह अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र के शकरपुर गांव निवासी रामगोपाल की बेटी सुमन के साथ जून 2012 में हुआ था।


विवाह के बाद सुमन की कोई संतान नहीं हुई। इसको लेकर आए दिन कलह होती थी। शनिवार रात में सुमन संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी। उसे इलाज के लिए उसे अस्पताल में भरती कराया गया था। अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव को गांव ले गए। मामले की जानकारी सुमन के परिवार वालों को दी।
विज्ञापन



मायके वालों के पहुंचने से पहले ही ससुरालियों ने सुमन के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। रविवार सुमन की शवयात्रा निकाली जा रही थी। इस बीच सुमन के मायके वाले पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों का आरोप था कि उनकी बेटी को ससुरालियों ने जलाकर मार डाला है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें