सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रेलवे क्रांसिग के पास गुरुवार रात युवती बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रेप के बाद युवती को वहां फेके जाने की आशंका जताई है। मामले में हत्या कर साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मंसूरपुर की पुलिया के पास बनी रेलवे क्रासिंग पर बृहस्पतिवार देर रात को कुछ लोगों ने युवती को बेहोशी की हालत में देखा। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मामले में हत्या कर साक्ष्य मिटाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। युवती की पहचान अभी नहीं हो पाई है। ऐसी आशंका जताई है कि रेप के बाद तो युवती को वहां फेंका गया होगा। युवती के कपड़े अस्त-व्यस्त हालत में थे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।
रेलवे क्रासिंग पर गुरुवार देर रात बेहोश मिली युवती को सिविल लाइंस पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया था। महिला डाक्टर के न होने की वजह से शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम नहीं हो सका। अब शनिवार को उसका पोस्टमार्टम होगा।