फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के विरोध में चाकू घोंप चालक का कत्ल

Fri, 18 Mar 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
बरेली से बाजपुर के लिए डंपर लेकर निकले चालक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। उसका शव रामपुर के गंज थाना क्षेत्र के नानकार गांव के पास मिला है। उसकी पहचान बरेली के थाना इज्जतनगर के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी रामविलास के रूप में हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंज थाना क्षेत्र के नानकार गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे लोगों ने एक युवक का अर्धनग्न शव पड़े देखा।
विज्ञापन


सूचना के बाद गंज पुलिस पहुंच गई। युवक की चाकू घोंपकर हत्या की गई थी। उसकी शिनाख्त ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर हुई। पता चला कि राम विलास बरेली के माडल टाउन निवासी गुरप्रीप सिंह बग्गा का डंपर चलाता था। वो बुधवार रात बरेली से डंपर लेकर बाजपुर के लिए रवाना हुआ था, लेकिन पहुंचा नहीं। उसका शव रामपुर के गंज थाना क्षेत्र में मिला। आशंका व्यक्त की जा रही है कि डंपर लूट का विरोध करने पर चालक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। डंपर की तलाश कर रही है। गंज थाना प्रभारी जीत सिंह का कहना है कि चालक के मुंह पर कपड़ा बंधा था। ऐसा लग रहा है कि लूट का विरोध करने पर उसकी हत्या की गई है। हत्या कहीं और करने के बाद उसके शव को गंज थाना क्षेत्र के नानकार में फेंक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें