फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलकखानम में भाकियू नेता की हत्या

Thu, 25 Feb 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मिलकखानम
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के पीलाखार नदी पुल के पास भाकियू के जिला उपाध्यक्ष हरजीत सिंह बाजवा पर कुछ लोगों ने हमलाकर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें रुद्रपुर के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



परिजनों के मुताबिक उनके शरीर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने व गोली मारे जाने के निशान मिले हैं। बताया गया कि मिलकखानम थाना क्षेत्र के शादीनगर हजीरा निवासी भाकियू के जिला उपाध्यक्ष हरजीत सिंह बाजवा गुरुवार को बाइक से स्वार गए थे। वहां से वापस आते समय पीलाखार नदी के पुल के पास वो लोगों को घायलावस्था में पड़े मिले।


सूचना पर पहुंचे लोग उनको मिलकखानम लाए, जहां से डाक्टरों ने उनको रेफर कर दिया। रुद्रपुर ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन उनके शव को गांव ले आए। यहां आने के बाद परिजनों ने देखा कि उनके शरीर पर गोलियों मारे जाने व धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान हैं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन



साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी हत्या जमीनी विवाद में की गई है। स्वार से वापस लौटते वक्त पीलाखार नदी के पुल के पास बुलेरो सवार कुछ लोगों ने उन पर हमला किया था। मिलकखानम एसओ अशीष शुक्ला शादीनगर हजीरा गांव पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि बाजवा के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।


वहीं, एसपी साधना गोस्वामी का कहना है कि पहले तो सड़क दुर्घटना में बाजवा की मौत की बात सामने आई थी। अब परिजन हत्या की बात कह रहे हैं। पुलिस को मौके पर भेजा गया है। अगर उनकी हत्या गई है तो रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें