फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों ने ही की थी युवा व्यापारी की हत्या

Thu, 12 Nov 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में युवा व्यापारी की हुई हत्या में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त दो तमंचे भी बरामद हुए हैं। अभी एक आरोपी का फरार बताया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि दोस्तों ने ही युवा व्यापारी कुश की हत्या की थी। उनमें किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन



क्षेत्र में सात अक्तूबर को युवा व्यापारी कुश गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव जंगल में पड़ा मिला था। कुश गुप्ता जड़ी-बूटियों की व्यापार करते थे। पुलिस ने मामले में पटवाई रोड निवासी हिमांशु और पटवाई निवासी संजय शर्मा को गिरफ्तार किया है।


तहकीकात में तीसरे युवक टीटू पांडेय का नाम भी प्रकाश में आया है, लेकिन वो पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। कोतवाल राघव राम मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए हिमांशु और संजय शर्मा की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से हत्या में प्रयुक्त दो तमंचे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन



दोनों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। कोतवाल राघव राम मिश्रा ने बताया कि तीनों आरोपी पहले कुश गुप्ता के दोस्त हुए करते थे। बाद में उनका कुश से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। धीरे-धीरे इसने रंजिश का रूप ले लिया और उनमें दुश्मनी हो गई। पुलिस का कहना है कि तीसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें