फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में दामाद की गोली मारकर हत्या

Sat, 23 Jan 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंज थाना क्षेत्र के घेर पीपला वाला में ससुराल आए दामाद को उसके ससुुुर ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी। दामाद को गोली मारने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। इस संबंध में बेटी ने पिता समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



कोतवाली थाना क्षेत्र के नालापार निवासी मोहिसन का निकाह गंज थाना क्षेत्र के घेर पीपला वाला निवासी सुजाद की बेटी शना से हुआ था। बताया जाता है कि मोहिसन का ससुर रिश्ते में चाचा भी है। काफी समय से दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार को मोहिसन मंडी समिति पर स्थित अपनी जमीन देखने गया था।


इस दौरान उसको पता चला कि उसके ससुर जमीन पर दीवार बना रहे हैं। इसके बाद अब अपनी ससुराल पहुंच गया, जहां उसने जमीन पर कब्जा करने का विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद ससुर और दामाद के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इस बीच ससुर ने अपने एक साथी के साथ मिलकर दामाद पर गोली चला दी।
विज्ञापन



इसके बाद मोहिसन खून में लथपथ होकर वहीं पर गिर गया। इसके बाद आसपास के लोग उसको घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर आए। मोहिसन के गोली लगने की सूचना के बाद उसकी पत्नी शना और उसके परिवार के लोग अस्पताल आ गए, जहां अस्पताल के डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


यह सुुनकर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। युवक की हत्या होने की खबर सुनने के बाद गंज प्रभारी अस्पताल पहुंच गए। उसके बाद मामले  की जानकारी लेने के बाद आरोपी लोगों के घर पहुुंच गए, लेकिन आरोपी लोग वहां से फरार चुके थे। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश भी दी, लेकिन पुलिस के हाथ नहीं आया।


बाद में एसपी ने भी पहुंचकर परिवार के लोगों से मामले की जानकारी ली। गंज कोतवाली प्रभारी जीत सिंह का कहना है कि मृतक की पत्नी शना ने अपने पिता सुजाद, चाचा वजाहद और एक अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी। इसके आधार पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें