फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती को बंधक बनाकर नौ लाख की लूट

Wed, 05 Dec 2018 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
लांबाखेड़ा में हुई वारदात के बाद घटना स्थल दिखाता गृहस्वामी
विज्ञापन

विज्ञापन

टांडा  क्षेत्र के ग्राम लांबा खेड़ा में नकाबपोश बदमाशों ने सराफ के घर धावा बोला। बदमाश दंपती को बंधक बनाकर अलमारी में रखी 3.80 लाख की नकदी समेत नौ लाख का माल सामान ले गए। वहीं, बदमाशों ने घर में लगे दो सीसीटीवी कैमरे से एक कैमरा क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा बचे हुए सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद हो गए हैं। उधर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। 

 ग्राम लांबा खेड़ा निवासी हरीश गुप्ता की ग्राम में ही सराफ और मेडिकल की दुकान है। गांव स्थित आवास पर वे अपने पुत्र पंकज और नितिन के साथ रहते हैं। जबकि, एक बेटा मुरादाबाद रहता है। मकान की दूसरी मंजिल पर नितिन और निचली मंजिल पर पंकज रहता है। सोमवार देर रात नितिन पत्नी के साथ सो रहा था। देर रात को अचानक कुत्ता भौंकने लगा। कुत्ते के भौंकने पर महिला की आंख खुल गई। उसने पति से कमरे से बाहर देखने को कहा।
विज्ञापन


युवक ने कमरे की खिड़की से झांक कर देखा तो उसे कुछ दिखाई नहीं दिया। इस पर नितिन ने जैसे ही कमरे का दरवाजा खोला तो चार नकाबपोश बदमाश उसे धक्का देकर अंदर आ गए। कमरे मे आते ही उन्होंने दंपती को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। दंपती को दीवार की तरफ मुंह कराके खड़ा कर दिया। साथ ही अलमारी की चाबी छीनकर लॉकर में रखी 3.80 लाख की नकदी, 15 तोले और 250 ग्राम चांदी के आभूषण ले गए। इस दौरान कुत्ते ने जब कुछ बदमाशों को काटा तो उन्होंने कुत्ते को लात मारी। इस पर कुत्ता चिल्लाने लगा।
विज्ञापन


कुत्ते के चिल्लाने पर निचली मंजिल पर रह रहा पंकज कमरे से बाहर निकलकर आया। उसने पूछा कौन है। इस पर बदमाश ने कहा पुलिस है और पड़ोसी के यहां आए हैं। इसके बाद पंकज कमरे में कपड़े पहनने चला गया। इसी बीच बदमाश दीवार फांदकर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद दंपती ने शोर मचाया। सूचना मिलने पर सीओ राहुल कुमार और कोतवाल जीत सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की पड़ताल की। वहीं, मंगलवार की सुबह जब ग्रामीण खेत पर गए तो खेत में जेवर के खाली बॉक्स मिले।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें