फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने बाइक और नगदी लूटी

Fri, 23 Oct 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सैदनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीमनगर थाना क्षेत्र में तमंचे के बल पर बदमाशों ने युवक से बाइक और नगदी लूट ली। वहीं, विरोध करने पर उसे मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। उसे बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के सीगनखेड़ा निवासी जसीर अहमद लोहे का कारीगर है।
विज्ञापन



शुक्रवार को वह किसी काम से बाइक से शहर आया था। दोपहर को घर वापस जाते समय हशमत गंज के पास अचानक तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर रोक लिया। उसके विरोध करने पर बदमाशों ने उसे तमंचे की बटों से पीटकर उसका सिर फोड़ दिया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर बदमाश वहां से भाग गए।


बाद में युवक के घरवाले भी आ गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लूट की सूचना के बाद पुलिस भी वहां पर पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद वापस चली आई। बाद में घायल की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी है। युवक के मुताबिक बदमाश उसके पास से बाइक तीन सौ रुपये और मोबाइल छीन कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें