मसवासी में प्रशासनिक शिकंजा और किसानों-ग्रामीणों के विरोध का असर दिखने
लगा है। इसके चलते खनन माफिया ने अब कोसी नदी के नए घाटों पर कब्जा कर लिया
है। साथ ही अवैध खनन शुरू कर दिया है। अब नए घाटों पर जेसीबी पोपलेन
गरजनीं शुरू हो गईं हैं।
पट्टीकला में अवैध खनन के मामले को लेकर माहौल
गर्म होने के बाद खनन माफिया ने अब अपना इलाका बदलकर नये क्षेत्र में
जेसीबी और पोपलेन को लगा दिया है। कोसी नदी के जमना जमनी, बेलबाड़ा, भूवरा,
मुस्तेहकम के नदी घाट पर फिर से मशीनें गरजने लगीं हैं।
कार्रवाई के नाम
पर प्रशासन सुनसान वाले घाटों पर छापामार कार्रवाई कर रहा है। गाजियाबाद के
एक खनन माफिया के साथ स्थानीय खनन माफिया ने कोसी नदी के पुराने घाटों को
छोड़कर नये घाटों पर मशीनों को ले जाकर अवैध खनन धड़ल्ले के साथ कर रहे
हैं।
नए घाटों पर खनन से मिलक भूवरी, सीतारामपुर, टंडोला, मिलक एवज,
मुुुंशीगंज के किसानों की परेशानी बढ़ने लगी है। पुलिस प्रशासन, कार्रवाई
के नाम पर पुराने घाटों पर ही छापामार कार्रवाई को अंजाम दे रहा है। कुछ
खनन माफिया ने क्रेशर संचालकों के साथ पार्टनरी कर रेत को क्रेशरों पर ही
डाला जा रहा है।
वहीं, ट्रक और डंपर भी कोसी नदी से धड़ल्ले के साथ अवैध खनन
भर कर ले जा रहे हैं। उधर स्वार एसडीएम अभय कुमार गुप्ता का कहना है कि
अवैध खनन को लेकर छापामार कार्रवाई की जा रही है। किसी भी दशा में अवैध खनन
बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।