फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहबाद क्षेत्र  में अपहरण के बाद किशोरी से गैंगरेप

Thu, 14 Apr 2016 12:26 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी ग्रामीण की नाबालिग बेटी का तीन लोग तमंचे के बाल पर अपहरण कर ले गए। एक गांव के नलकूप की कोठरी में बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया। परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली गए तो पुलिस ने उन्हें टरका दिया। एसपी ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। शाहबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी ग्रामीण का आरोप है कि नौ अप्रैल को वो परिवार के साथ घर में सो रहा था। आधी रात को तीन लोग तमंचे लेकर उसके घर में घुस गए। उसकी बेटी को बाइक पर जबरन बैठाकर ले गए।
विज्ञापन


शोर मचाने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन वो रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली गए, लेकिन पुलिस ने उनको  भगा दिया। 12 अप्रैल की शाम को परिजनों ने बेटी को तलाश लिया। पीड़िता ने सारा मामला परिवार के लोगों को बताया। किशोरी अपने परिवार के साथ कोतवाली गई, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट फिर दर्ज नहीं की। बुुधवार शाम को पीड़िता परिवार के साथ एसपी के यहां पहुंच गई। एसपी ने शाहबाद पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें