फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी और जुड़वा बच्चों की मौत

Tue, 05 Apr 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसवासी
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव परमानंदपुर के पास पानीपत-खटीमा हाईवे पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी स्वार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां-बेटी ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। चारों एक ही स्कूटी पर सवार थे। दंपति और उसके जुड़वा बच्चों की मौत से घर में कोहराम मचा है। उत्तराखंड के गदरपुर निवासी शम्मी गुंबर (40) पत्नी सोनिया और छह वर्षीय दो जुड़वा बच्चों सिमरन और सिद्धार्थ के साथ सोमवार की दोपहर एक बजे स्कूटी से काशीपुर दवा लेने जा रहे थे।
विज्ञापन


पट्टीकला के पास कोसी पुल पार करते ही नेशनल हाईवे पर गांव परमानंदपुर के निकट सामने से तेज गति से आ रही कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। कार भी सड़क से नीचे खड्ड में पलट गई। हादसे के बाद कार सवार दो युवक कार छोड़कर फरार हो गए। हादसे में शम्मी गुंबर और उनके पुत्र सिद्धार्थ की मौके पर ही मौत हो गई।

राहगीरों ने घायल सोनिया और उनकी पुत्री को सरकारी अस्पताल काशीपुर भेजा। रास्ते में उन दोनों ने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर कमलेश उपाध्याय, सीओ जेसी टम्टा और गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंच गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही गदरपुर के गुंबर परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें