फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्फ संपत्ति पर कब्जे में पूर्व सभासद पर रिपोर्ट

Thu, 14 Apr 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वक्फ की संपत्ति पर कब्जा करने के आरोप में पूर्व सभासद घिर गए हैं। वक्फ की जमीन के मुतवल्ली ने पूर्व सभासद पर किराया मांगने पर मारपीट करने और धमकाने का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूर्व सभासद का कहना है कि आरोप पूरी तरह निराधार हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नालापार में वक्फ की संपत्ति पर मकान बने हैं।
विज्ञापन


इनका किराया वक्फ बोर्ड को जाता है। बोर्ड के मुतवल्ली नासिर का आरोप है कि वो मकान का किराया वसूलने गए थे। पूर्व सभासद इरशाद अंसारी ने किराया देने से इंकार कर दिया। उसके साथ मारपीट की गई, साथ ही धमकाया भी गया। मामले की तहरीर कोतवाली में दी गई है। तहरीर पर पुलिस ने वक्फ की संपत्ति को कब्जाने के साथ ही मारपीट और धमकाने के मामले वार्ड 14 के पूर्व सभासद एवं मौजूदा सभासद के पति इरशाद अंसारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

पूर्व सभासद का कहना है कि उन्होंने किसी भी तरह वक्फ की संपत्ति पर कोई कब्जा नहीं किया है। उनका खुद का निजी मकान है। उन्होंने न तो किसी को धमकाया और न ही किसी के साथ मारपीट की है। उनको साजिशन फंसाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें