सैदनगर में अजीमनगर थाना क्षेत्र के पसियापुरा-खेमपुर के बीच तीन बदमाशों
ने किसान की बाइक लूट ली। साथ ही किसान के साथ बाइक पर सवार इंजन मिस्त्री
से नगदी और मोबाइल लूट लिए। इसके बाद उन्होंने दोनों के हाथ-पैर बांधकर
मौके से भाग गए। बाद में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें बंधन मुक्त
किया।
क्षेत्र के बढ़ापुरा गांव
निवासी भूरा इंजन मिस्त्री जलीस के साथ बाइक से पसियापुरा जा रहा था।
मंगलवार की देर शाम बाइक सवार दोनों लोग जब कोसी नदी पार कर पसियापुरा के
पास पहुंचे तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली और तमंचा तान
लिया। इसके बाद बदमाशों ने दोनों के हाथ पैर बांधकर उनकी बाइक लूट ली।
साथ
ही बदमाशों ने दोनों के मोबाइल फोन और 1200 रुपये भी लूट कर भाग गए।
बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने शोर मचाया। शोर सुनकर कुछ ग्रामीण मौके
पर पहुंच गए। लोगों ने दोनों को बंधन मुक्त किया। घटना के बाद पुलिस को
मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश भी की, लेकिन वे हत्थे
नहीं चढ़े।