घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर की है। पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी का आरोप है कि वो गुुरुवार रात को घर पर अकेली थी। इस दौरान पास का ही रहने वाला एक युवक मौका पाकर उसके घर में घुस गया।
युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ शुुरू कर दी। उसके शोर मचाने पर पड़ोस के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। लोगों को आता देखकर आरोपी युवक किशोरी को जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। उसके बाद किशोरी ने सारा मामला परिवार के लोगों को बताया।
वो लोग पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। किशोरी ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।