फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में मिला शव, हत्या की आशंका

Fri, 15 Dec 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
अशोक का फाइल फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन

पंद्रह दिन पहले घर से मजदूरी करने को कहकर बाजपुर गए श्रमिक का शव रुद्रपुर में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। श्रमिक की पत्नी ने अपने चाचा पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, टांडा कोतवाली और  रुद्रपुर (उत्तराखंड) की पुलिस मामले को एक-दूसरे के क्षेत्र का बताकर पल्ला झाड़ लिया है। इस कारण परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एक थाने से दूसरे थाने के चक्कर काटने को मजबूर हैं। 

ग्राम कसिया कुंडा निवासी अशोक बाजपुर में मजदूरी करता है। श्रमिक की पत्नी पूनम का कहना है कि 30 नवंबर को अशोक चचेरे ससुर पवन के साथ ग्राम भगतपुर में रिश्तेदारी ने हुई शादी में आया था। जिसके बाद वहां से बाजपुर जाने का कहकर पवन के साथ ही चला गया तब से अशोक कि कोई सूचना नहीं मिली है। तीन दिन के बाद अशोक का पता न चलने पर पूनम ने चाचा से पति के बारे में जानकारी की तो उसने बताया कि अशोक उसके साथ रुद्रपुर में उसकी बुआ रामवती के घर था। जिसके बाद पत्नी और पवन ने अशोक को ढूंढना शुरू कर दिया। गुमशुदगी कि तहरीर रुद्रपुर  के ट्रांजिट कैंप चौकी में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन पूर्व रुद्रपुर में फ्लाईओवर पर शव पुलिस को मिला। जिसकी जानकारी पुलिस ने पवन और उसके भाई सोरन को दी लेकिन पवन और सोरन ने शव को पहचानने से इंकार कर दिया। इसी बीच बीते मंगलवार को अशोक की पत्नी पूनम ने संपूर्ण समाधान दिवस में पवन के विरुद्ध अपने पति को अगवा करने की तहरीर दी। पुलिस ने बिना रिपोर्ट दर्ज करे मामले की जानकारी की तो पता चला की रुद्रपुर पुलिस को एक शव मिला है। स्थानीय पुलिस ने पूनम को शव के बारे में 13 दिसंबर को बताया। पूनम ने शव की शिनाख्त अशोक के रूप में की। पति की मौत से सदमे में पत्नी रिपोर्ट दर्ज कराने  एक थाने से दूसरे थाने के चक्कर लगा रही है। वहीं प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार का कहना है कि अशोक का शव रुद्रपुर में मिला है, इस कारण उत्तराखंड में रिपोर्ट दर्ज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें