थाना खजुरिया में एक युवक को प्रेमिका को लेकर भागने की हौलनाक सजा दी गई। चार दिन बाद पंजाब से लौटे युवक को प्रेमिका के परिजनों ने युवक के पैरों में रस्सी बांधकर बांधकर बाइक से घसीटा।
युवक पक्ष के लोगों ने जब विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। उनके घरों में तोड़फोड़ की गई। आरोप है किशोरी पक्ष के लोग युवक के भाई का अपहरण करके भी ले गए। युवक के पिता ने अपने बेटों की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस कप्तान से मुलाकात की। इस पर उन्होंने पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
यह था मामला ः मामला खजुरिया थाना क्षेत्र के गांव महतोष के मजरा का है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव निवासी हरप्रसाद का पुत्र पान सिंह सागर (22) का गांव निवासी अपनी बिरादरी की एक 16 वर्षीय की किशोरी को प्रेम प्रसंग चल रहा था। नौ मई दोनों घर से पंजाब भाग गए। किशोरी पक्ष ने घटना की कोई रिपोर्ट नहीं लिखाई।
पिपलिया मित्र के प्रधान अमरजीत सिंह ने फोन पर युवक और किशोरी से बात कर उन्हें आश्वासन देकर वापस आने को राजी कर लिया। गुरुवार की सुबह यहां पहुंचे प्रेमी युगल को बेगमाबाद स्थित एक पेट्रोल पंप पर किशोरी के परिजनों के हवाले कर दिया। आरोप है कि किशोरी पक्ष ने किशोरी को तो घर भेज दिया, मगर युवक के दोनों पैरों को रस्सी से बांधकर बाइक से गांव की गलियों में घसीटा गया।