फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या में दो भाइयों को उम्रकैद

Fri, 12 Feb 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंज थाना क्षेत्र में चार साल पहले हुई युवक की हत्या के मामले में अदालत ने दो भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। उसकी कैंची से गोदकर हत्या कर दी गई थी। कोतवाली क्षेत्र के घेर मर्दान खां निवासी हाशम का काजी गली मोहल्ला निवासी चमन से विवाद था।
विज्ञापन



चमन ने अपने भाई खुर्रम के साथ मिलकर हाशम पर कैंची और चाकू से हमला कर दिया था। ये मामला 23 दिसंबर 2012 का है। मामले की रिपोर्ट हाशम के गंज थाना क्षेत्र के दोमहला रोड निवासी रिश्तेदार फुरकान ने दोनों भाइयों के खिलाफ दर्ज कराई थी। पुलिस ने तफ्तीश की और चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की।


दस फरवरी को दोनों आरोपियों को हत्या का दोषी मानते हुए जेल भेज दिया था। शुक्रवार को सजा पर सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद जिला जज सरोज यादव ने खुर्रम और उसके भाई चमन को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने उन दोनों पर 21 हजार रुपये का जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें