जिला जेल से आए पांच बंदियों ने पेशी के बाद नशीली गोलियां खा लीं। बताया
जाता है पांचों बंदी नशेड़ी हैं। जेल में खुराक न मिलने पर पेशी के दौरान
इन्होंने किसी व्यक्ति से नशे की गोलियां मंगा ली थीं। ओवरडोज होने से
पांचों बंदी न्यायालय परिसर स्थित हवालात में बेहोश हो गए। उधर, बंदियों
को छोड़ने गई पुलिस को जेल प्रशासन ने यह कहकर लौटा दिया गया वह कोई
रिस्क
नहीं लेेना चाहते। पुलिस ने पांचों बंदियों को जिला अस्पताल में भर्ती
कराया। जिला जेल में बंद लूट का आरोपी उत्कर्ष, राजेंद्र नगर, बलात्कार का
आरोपी प्रदीप कुमार, सिरसा कलार, हत्या के प्रयास का आरोपी अजय
मिश्रा,कोंच बस स्टैंड और छिद्दन राजपूत, गांधीनगर और नशीली गोलियां रखने
का आरोपी अलथा, तिलक नगर की शुक्रवार को उरई जिला न्यायालय
में पेशी थी।
इसी दौरान बंदियों ने किसी व्यक्ति से नशीली गोलियां मंगवाकर सुनवाई के बाद
खा लिया। ओवरडोज पर पांचों बंदी न्यायालय की हवालात में बेहोश हो गए। जब
पुलिस पांचों बंदियों को लेकर जिला जेल गई तो अफसरों ने उन्हे यह कर लेने
से मना कर दिया कि वह कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। इसके बाद पुलिस ने
पांचों बंदियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूत्रों के मुताबिक सभी
पांचों आरोपी बंदी नशे के आदी हैं।