फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक में किशोरी  से रेप की कोशिश

Sun, 27 Mar 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिलक
विज्ञापन
पीड़ित की मां ने मामले की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन
होली के दिन ताऊ के घर जा रही किशोरी के साथ दो युवकों रेप की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी और पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी फरार बताए जे रहे हैं। वहीं, एक अन्य महिला से छेड़खानी के मामले में चार लोगों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।कोतवाली क्षेत्र के एक ग्रामीण की बेटी होली के दिन गांव में ही ताऊ के घर जा रही थी।
विज्ञापन


गांव निवासी फईम और नाजिम ने किशोरी को बुरी नीयत से पकड़ लिया और कमरे में ले गए। आरोपी लोगों ने किशोरी के साथ छेड़खानी की और उसकी अस्मत लूटने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। आरोपी किशोरी को छोड़कर फरार हो गए। किशोरी के माता-पिता घर मौजूद नहीं थे। परिजनों के वापस लौटने पर किशोरी ने आपबीती सुनाई।

पुलिस ने तहरीर मिलने पर जांच-पड़ताल की। घटना की पुष्टि हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी और पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। कोतवाल जयराज सिंह का कहना है कि आरोपियों की धर पकड़ के लिए दबिश दी जा रही है, लेकिन वो फरार हैं। उधर, कोतवाली क्षेत्र के अन्य गांव में होली पर कुछ लोग एक महिला से घर में घुस गए और हुड़दंग मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपी लोगों ने महिला से छेड़खानी की। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें