फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक से महिला गिरी, मौत

Thu, 31 Mar 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वार
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाइक का पहिया खड्ड में आ जाने से बाइक सवार विवाहिता की सड़क पर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी लाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में महिला की मौत हो गई।  नगर के मोहल्ला चक स्वार निवासी शाहबुद्दीन की पत्नी नसरीन जहां अपने भाई यासीन के साथ बुधवार की रात रामपुर से बाइक से घर लौट रही थी।
विज्ञापन


जैसे ही वह स्वार-रामपुर मार्ग स्थित गांव समोदिया के नजदीक पहुंचे तभी बाइक का पहिया खड्ड में चला गया। इससे बाइक अनियंत्रित हो र्गई। इस दौरान पीछे बैठी महिला उछल कर सड़क पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। भाई ने बहन को उचित उपचार के लिये सीएचसी लाया गया। सूचना पर महिला के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां से उसे रेफर कर दिया। रास्ते में ले जाते समय महिला की मौत हो र्गई। 

वहीं, दढ़ियाल मुस्तेहकम निवासी युवक आरिफ गुरुवार को बाइक से रामपुर जा रहा था। गांव समोदिया के निकट तेज गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सीएचसी भिजवाया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर, मिलक के दुलीचंदपुर गांव निवासी जयवंती अपने परिवार के सदस्य के साथ बुधवार की रात मिलक-बिलासपुर रोड से बाइक पर जा रही थी। मिलक-बिलासपुर रोड पर स्थित बकैनियां भाट गांव के पास टूटी सड़क के गड्ढे में बाइक घुस गई। इससे महिला घायल हो गई। उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें