फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों के लेनदेन को लेकर रिश्तेदार मैरिज हाल में भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर।शादी समारोह में शामिल होने गए रिश्तेदार पैसों के लेनदेन को लेकर आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई।जिसके बाद मैरिज हाल में भगदड़ मच गई। इस मामले में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के भईयों वाली मस्जिद निवासी अकरम मंगलवार को इसी थाना क्षेत्र में स्थित एक मैरिज हाल में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इस इनके रिश्तेदार सिकंदर भी आ गए। जहां दोनों के बीच उधार के पैसों को लेकर बात चीत शुरु हो गई।उसके बाद देखते ही देखते दोनों ओर से गाली गलौच शुरु हो गई। बाद में सिकंदर और उसके परिवार के लोगों ने अकरम को मिलकर पीट दिया। जिसके बाद शादी समारोह में भगदड़ मच गई।किसी ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।सूचना के बाद पुलिस आ गई।आरोपी मौँका पाकर फरार हो गए। बाद में घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें