रामपुर। सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाडने वाला वीडियो लोड करने के मामले में पुलिस ने ग्रुप एडमिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट सिविल लाइंस कोतवाली में तैनात दरोगा की तहरीर के आधार पर दर्ज की गई है।
सिविल लाइंस थाने में तैनात दरोगा शरद पवार का कहना हैकि दोपहर के समय वह अपनी टीम के साथ स्टार चौराहे पर डयूटी दे रहें थे। इस दौरान सूचना मिली कि सोशल मीडिया पर एक ग्रुप के कम्यूूनिटी पेज पर किसी व्यक्ति के द्वारा जनता में सांप्रादायिक सौहार्द बिगाड़ने और सरकार के खिलाफ भडकाऊ और आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट की जा रही है। तहरीर के आधार पर सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने ग्रुप एडमिन के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।