फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मी की पिटाई करने में दरोगा और चालक के शामिल होने की बात सामने आई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। फाटक नहीं खोलने पर रेल कर्मी को पीटने के मामले की जांच में पुलिस को उस सरकारी वाहन का चालक और एक दरोगा का उसमे सवार होने की बात प्रकाश में आई है। फिलहाल पुलिस द्वारा जांच जारी है।
विज्ञापन

मूंढापांडे क्षेत्र में स्थित रेलवे क्रासिंग के फाटक नबंर 407 पर शुुक्रवार रात को रेलवे कर्मी मनोज कुमार तैनात था। वहां पर मरम्मत कार्य चल रहा था। आरोप था कि इस दौरान यूपी 22 जी 0509 का पुलिस वाहन आया था। जिसके बाद उसमे सवार लोगों ने गेट को खुलवाने की बात कही थी। लेकिन मनोज ने मना कर दिया था। बस इसी बात को लेकर वाहन में सवार लोगों नें उसको पीट दिया था। इस मामले की जानकारी रेलवे कर्मचारियों को मिलने के बाद हड़कप मच गया था। जीआरपी थाने में इस मामले में वाहन संख्या के आधा रपर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। जीआरपी इंचार्ज सतीश कुमार ने बताया कि जांच में उस वाहन में एक चालक और एक दारोगा के सवार होने की बात प्रकाश में आई है। जांच अभी भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें