फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टी कलां में युवक ने कार में आग लगाने के बाद मंदिर की मूर्ति खंडित की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मसवासी (रामपुर)। लोकसभा चुनाव के मौके पर एक युवक ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा पर कार में आग लगाने के बाद मंदिर में मूर्तियां खंडित करके माहौल ख़राब करने की कोशिश की। ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक मानसिक रूप से कमजोर लगा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह सुल्तानपुर पट्टी में अंडा कारोबारी रामौतार चंद्रा की कार काशीपुर-रुद्रपुर हाईवे किनारे खड़ी थी। पहले युवक ने कार के शीशे तोड़े फिर कार में लकड़ी डालकर आग लगा दी। उसके बाद फरार हो गया। कार में आग जलती देख आसपास के लोगो में हड़कंप मच गया। किसी तरह आग पर काबू पाकर उसे बुझाया गया। इस घटना के बाद उक्त युवक पट्टी कलां कोसी नदी के किनारे स्थित शिव मंदिर पहुंचा। यहां पुजारी रामोतार गिरी को कुटिया में बंद कर मूर्तियों की चुनरी उतारकर आग के हवाले कर दी। विष्णु भगवान और हनुमान की मूर्ति को खंडित किया। आसपास से गुजर रहे लोगों ने युवक की इस हरकत को देखा तो वह ठहर गए। युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। मामले की सूचना मसवासी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज राजेश कौशिक और स्वार कोतवाल रविंद्र कुमार वर्मा दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। युवक को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुमित खासी चौक जिला करनाल हरियाणा बताया है। पुलिस का कहना है कि युवक की मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। किसी तरह भटक कर यहां पहुंच गया है। क़मजोर मानसिक संतुलन चलते उसने यह घटना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें