रामपुर। भाजपा नेता अनिल वशिष्ठ के बेटे का खुलेआम तमंचा लेकर घूमने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की है। अधिकारियों के निर्देश के बाद पुलिस ने उसे माला टाकीज के पास से तमंचा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार दिखाया है।
गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला पुराना गंज निवासी भाजपा नेता अनिल वशिष्ठ के बेटे केशव वशिष्ठ का किसी के साथ झगड़ा हो गया था। उस वक्त लोगों ने मामले को शांत करा दिया था। आरोप है कि बुधवार को तमंचा लेकर केशव वशिष्ठ वहां पहुंच गए थे। इस दौरान हाथ में तमंचा लेकर घूमने का उनका वीडियो किसी ने बना लिया और वायरल कर दिया। कोतवाली की पुलिस ने पहले मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन जब अधिकारियों तक बात पहुंच गई तो पुलिस ने केशव को माला टाकीज रोड पर एक तमंचा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तारी दिखा दी।