फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े छात्रा के अपहरण की कोशिश, युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर में दिनदहाड़े छात्रा के अपहरण की कोशिश हुई। छात्रा के शोर मचाने पर मुहल्ले वालों ने युवक को दबोच लिया और जमकर पिटाई कर दी। बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

घटना थाना कोतवाली क्षेत्र में मुहल्ला मछली बाजार चौक मोहम्मद सईद खां निवासी दस वर्षीय रमदम सेंटपॉल्स स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ती है। सोमवार को वह घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच एक युवक ने छात्रा को पकड़ लिया और उसे लेकर जाने लगा। इस पर छात्रा ने शोर मचा दिया, जिस पर मुहल्ले के लोगों ने युवक को दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। मुहल्ले में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल आशुतोष सिंह ने बताया कि आरोपी युवक का असगर है। वह हामिद स्कूल के पास रहता है। उसे गिरफ्तार कर लिया है। उधर, दिनदहाड़े छात्रा के अपहरण की कोशिश को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें