फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी परिसर के पास महिला से छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कचहरी परिसर के पास एक महिला से छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मिलक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का आरोप है कि वह एक कुछ दिन पहले किसी काम से कहचरी आ रही थी कि इस दौरान वही के रहने वाले रनजीत और उसके साथियों ने कचहरी परिसर से पहले महिला को अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी कर दी।
विरोध करने पर उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो जाने के बाद आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। उसके बाद महिला सिविल लाइंस थाने पहुंच गई थी। लेकिन किसी ने महिला की शिकायत पर कोई कार्रवाई नही की थी।
विज्ञापन

बाद में उसने कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सिविल लाइंस पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें