फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े दो लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
दो लुटेरे हत्थे चढ़े
विज्ञापन

रामपुर।
सिविल लाइंस पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया सामान और 70 हजार रुपये की नगदी बरामद की है। पुलिस ने इन दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी की कई घटनाओं का खुलासा किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस पुलिस ने रात के वक्त आगापुर मोड़ से दो बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से दो तमंचे व कारतूस और 70 हजार रुपये दो सोने की चेन बरामद किए हैं। पुलिस दोनों को थाने ले गई,जहां पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद थानाध्यक्ष आशीष कुमार शुक्ला ने बताया कि पकड़े गए बदमाश मुरादाबाद के मूढापांडे थाना क्षेत्र के दलपतपुर पार का मिलक निवासी सद्दू खां और सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर नई बस्ती निवासी गुलवेज है। बताया कि सद्दू के कब्जे से 30 हजार रुपये और सोने की एक चेन, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है,जबकि गुलवेज के कब्जे से 40 हजार रुपये बरामद किए हैं। बताया कि इन लोगों ने अपने दो अन्य साथियों मोहसिन और नाजिम के साथ मिलकर बीपी कालोनी में कोचिंग संचालक के मकान में लाखों रुपये का सामान समेटा था। नाजिम और मोहसिन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इन लोगों ने लाखों रुपये के आभूषण भी चोरी की थी,जिसे इन लोगों ने बाजार में बेच दिया था। कोचिंग संचालक के यहां की गई चोरी की रकम को इन लोगों ने खर्च कर दिया था। बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें