फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में तीन गिरफ्तार, छह वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। निर्माणाधीन एनएच 74 पुल के नजदीक हो रहे अवैध खनन को सूचना पर उपजिलाधिकारी ने खनन अधिकारी व पुलिस बल को साथ लेकर छापा मारा। इस दौरान खनन के धंधेबाजों ने अधिकारियों के वाहनों पर अपने वाहन चढ़ाने की भी कोशिश की। बाद में पुलिस प्रशासन ने घेराबंदी कर अवैध खनन से भरे छह वाहनों सहित तीन खनन के धंधेबाजों को पकड़ लिया ।सभी वाहनो को सीज कर हिरासत में लिए गए तीनो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज है।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद भी कोसी नदी में अवैध खनन का काम थमने का नाम नहीं ले रहा है।खनन के धंधेबाज दिन रात कोसी नदी के करीमपुर,कुंदनपुर,अजीतपुर, बेलवाड़ा आदि घाटों पर दिन रात खनन के काम को अंजाम दे रहे है। अब खनन के धंधेबाज पोकलैंड ,जेसीबी मशीनों से खनन न निकाल नदी से फोर बाई फोर ट्रैक्टरों से खनन के काम को अंजाम दे रहे हैं। खनन के धंधेबाज आसपास के गांव के ही है। मंगलवार की सुबह उपजिलाधिकारी डॉ. राजेश कुमार को सूचना मिली कि घोसीपुरा पट्टीकला में निर्माणाधीन एनएच-74 के नजदीक ट्रैक्टरों द्वारा नदी से अवैध खनन कर रेत वाहनों में भरकर ले कर जाया जा रहा है।इस पर एसडीएम ने खनन अधिकारी कमल कश्यप ,राजस्व कर्मियों सहित पुलिस बल को साथ लेकर एनएच-74 निर्माणाधीन पुल के नजदीक कोसी घाट पर छापा मारा।इस दौरान पुलिस प्रशासन को देख खनन के धंधेबाजो में हड़कंप मच गया और वह अपने वाहन लेकर भागने लगे।इस दौरान खनन करोबारियों ने अपने बड़े वाहनों को प्रशासन की गाड़ियों पर भी चढ़ाने का प्रयास किया जिससे वह बाल बाल बच गए ।बाद में पुलिस प्रशासन ने पीछा व घेराबंदी पर रेत से भरे ओवरलोडेड डंपर और ट्रक पकड़ लिए और मौके से भाग रहे तीन खनन के धंधेबाज उत्तराखंड के बाजपुर के गांव महेशपुरा निवासी श्रीराम, घोसीपुरा निवासी आरिफ,नबीबख्श को पकड़ लिया जबकि घोसीपुरा निवासी मुस्तकीम, जमील, रिजवान मौके से फरार हो गए ।पकड़े गए वाहनों को कोतवाली लेकर सीज कर दिया गया।हिरासत में लिए गए तीनों खनन के धंधेबाजों के खिलाफ राजस्व निरीक्षक सोमपाल की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया ।एसडीएम डा. राजेश कुमार ने बताया कि कोसी नदी से अवैध खनन की रोकथाम को लगातार कार्रवाई की जा रही है।किसी भी दशा में कोसी से अवैध खनन नही होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें