फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटा चक्की के मीटर में की गई गड़बड़ी, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बिजली विभाग की ओर से चेकिंग की गई। इस बीच आटा चक्की पर मीटर से छेड़छाड़ कर रीडिंग रोककर बिजली का चोरी से उपभोग होता मिला, जिस पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

जिले में हर माह करोड़ों रुपये की बिजली चोरी की जा रही है। विभाग तमाम कोशिशों के बाद भी इस पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। यहां तक कि विजिलेंस की चेकिंग का भी कोई असर नहीं हो रहा है। लिहाजा, चेकिंग का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को विभाग की ओर से एसडीओ विनय कुमार, प्रदीप कुमार, आशीष कुमार, अवर अभियंता अमित कुमार सैनी समेत विभाग की विजिलेंस टीम ने पहाड़ी गेट बिजलीघर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक आटा चक्का में बिजली मीटर में पुस बटन के बराबर में दो छेद कर पिन फंसाकर रीडिंग रोक दी गई थी। इस तरह बिजली चोरी की जा रही थी। इस पर अवर अभियंता अमित कुमार सैनी ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें