फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में हुआ था मेडिकल स्टोर संचालक पर जानलेवा, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में हुआ था मेडिकल स्टोर संचालक पर जानलेवा, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पटवाई। थाना क्षेत्र में मेडिकल स्टोर संचालक पर जानलेवा हमला प्रेम प्रसंगों में किया गया था। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को घर पर गोली मारने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

पटवाई थाना क्षेत्र निवासी मेडिकल स्टोर संचालक मोहम्मद उस्मान शनिवार रात उसके घर पर ही गोली मार दी गई थी। हमलावरों ने आवाज देकर उस्मान को बुलाया और जैसे ही वो गेट पर आया उसे गोली मारकर फरार हो गए थे। मामले में उस्मान के भाई इमरान ने शनिवार रात पटवाई निवासी विशाल को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने विशाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने विकास ठाकुर से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। सीओ ओपी आर्य ने सोमवार को भी घटना स्थल का मुआयना किया और लोगों से पूछताछ की। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि विशाल ने प्रेम प्रसंग के कारण उस्मान पर जानलेवा हमला किया था। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें