फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से रोकने पर युवती की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जगातखाना (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

निरमंड खंड की पोशना पंचायत के तहत पागणा गांव के प्रेम चंद ने आरोप लगाया कि तीन लोगों ने उसकी बेटी उमा देवी के साथ मारपीट की। प्रेम चंद ने प्रेस को दिए एक बयान में कहा है कि 27 जुलाई को उमा अपने मामा के घर पाली में जा रही थी। इस दौरान रास्ते में जोगिंद्र और निका राम ने उससे छेड़छाड़ करने की कोशिश की। जब उमा ने अपने बचाव के लिए उन्हें थप्पड़ मारने की कोशिश की तो जोगिंद्र, निका राम व उर्मिला ने डंडे से मार कर उमा देवी को घायल कर दिया। 28 जुलाई को पुलिस थाना ब्रौ में मामला दर्ज करवाया गया।
विज्ञापन

प्रेम चंद ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तक किसी दबाव के कारण आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उधर, ब्रौ थाना प्रभारी केसी ठाकुर ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर आईपीसी की धारा 341, 323 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवती का निरमंड में मेडिकल भी करवाया है। पुलिस अपना काम कर रही है। आरोपियों के खिलाफ जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें