रामपुर। पायल हत्याकांड के फरार चल रहे आरोपी ताहिर को गंज पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। ताहिर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कई दिनों से दबिशें दे रही थी। ताहिर पर इनाम भी घोषित किया गया था।
गंज थाना क्षेत्र के हमाम वाली गली निवासी पायल का रिश्ता मोहल्ला कुंडा के रहने वाले ताहिर के बेटे जहांगीर से तय हुआ था। आपसी मतभेद के चलते रिश्ता टूट गया था। लेकिन उसके बाद दोनों लोग आपस में बात किया करते थे। एक नवंबर को पायल अपनी सहेली के घर जाने का कहकर चली गई थी। उसके बाद वह वापस नहीं आई थी। परिवार के लोगों ने काफी तलाश किया था।लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। बाद में उसका तीन टुकड़ों में कटा हुआ शव कोसी नदी के किनारे से बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने जहांगीर, इमरोज, ताहिर सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पायल हत्याकांड के छह में पांच आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है, लेकिन ताहिर लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 25 हजार का ईनाम भी घोषित कर रखा दिया था। सोमवार को गंज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यह खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई है। सूत्रों की माने तो ताहिर को बरेली पुलिस ने पकड लिया था।