फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेवर खरीदने के नाम पर सराफ से डेढ़ लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। जेवर खरीदने के नाम पर एक युवक डेढ लाख की सोने की चेन लेकर फरार हो गए। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद दुकान स्वामी में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर वाली गली निवासी विवेक अग्रवाल की सीआरपीएफ गेट नबंर तीन पर ज्वैलरी की दुकान है। वह किसी काम से बरेली गए थे। विवेक अग्रवाल के माता-पिता दुकान पर बैठे थे। दोपहर के समय विवेक के पास किसी युवक का चांदी की पाजेब खरीदने की बात कहकर फोन किया। उसने उसको दुकान पर भेज दिया। इस दौरान युवक दुकान पर पहुंच गया जहां विवेक अग्रवाल से फोन करने की बात कहकर पाजेब अपनी बेटी को दिखाने को लेकर चला गया। कुछ समय के बाद वह वापस आ गया। उसके बाद वह सोने की चार चेन लेकर अपने रिश्तेदार को दिखाने की बात कहकर नौकर को अपने साथ ले गया। बाद में वह नौकर को एक दुकान पर बैठाकर वहां से फरार हो गया। कुछ समय के बाद नौकर दुकान पर पहुंच गया जहां उसने सारा वाकयां विवेक अग्रवाल के परिवार के लोगों को बताया। इसके बाद परिवार के लोगों के होश उड़ गए। बाद में विवेक अग्रवाल भी आ गए। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है। व्यापारी नेता कमल किशोर रस्तोगी का कहना है कि सर्राफ कारोबारियों से आए दिन लूट और ठगी की घटनाएं हो रही हैं लेकिन पुलिस ऐसे लोगों पर कार्रवाई नही कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें