फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंज पुलिस ने जंगल से पकड़ा छह क्विंटल मांस,13 गाय पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर।गंज पुलिस ने ताशका के जंगल में छापा मारकर वहां से 13 गाय के साथ ही छह क्विंटल मांस भी बरामद किया है।सभी पशु तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गंज पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध रुप से गायों को एक वाहन में लाकर ताशका के जंगल में काट रहे हैँ। उसके बाद गंज पुुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देखकर आरोपी लोग मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस ने काफी दूर तक तलाश किया। लेकिन पशु तस्कर पुलिस के हाथ नही आ सके। पुलिस को मौके से 13 गाय के अलावा छह क्विंटल मांस मिला। साथ ही पुलिस को वहां पर काटने के उपकरण भी मिले। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिले भर में धड़ल्ले से पशुओं को काटने काम चल रहा है। लेकिन पुलिस इस पर रोक नही लगा पा रहा है। किसी न किसी क्षेत्र में आए दिन पशु मिल रहे है। लेकिन अधिकारी इस पर सख्ती नही कर पा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें