फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब की जगह में बनवा डाला मकान, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कुंए से महिला के अर्धनग्न बरामद शव की एक पक्ष ने पहचान करने का दावा किया है। वहीं पति ने पहचानने से इंकार कर पत्नी को जिंदा मान रहा है। दोनों पक्षों के बयानों में भिन्नता होने से पुलिस घटना में उलझी है। पुलिस महिला से जुड़ने वाले हर व्यक्ति के बारे में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


बता दें कि बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कालोनी के पीछे ट्यूबवेल के कुंए से धनतेरस की शाम शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया था। चांदपुर थाना क्षेत्र के मेढ़ापाटी निवासी मुंशीलाल के बेटे जितेंद्र व बेटी दीपा ने गुरुवार को बहन शशि के शव के रूप में पहचान कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। दीपा ने बताया कि शशि की शादी करीब पांच साल पहले बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सराय


महमूदपुर निवासी हेमराज के साथ हुई थी। हेमराज और बहन के बीच हमेशा विवाद बना रहता था। उधर, हेमराज ने बताया कि वह पत्नी को ससुराल एक नवंबर को भेजकर घर लौटा था। कुंए से बरामद शव किसी दूसरी महिला का है। उसकी पत्नी जिंदा है। वह किसी साजिश के तहत गायब की गई है। मायके पक्ष महिला के घर न आने की
विज्ञापन


बात कह रहा है। हालांकि पुलिस ने मायके पक्ष की पहचान को मानकर जांच कर रही है। पुलिस ने शव की शिनाख्त लिखापढ़ी में होना दर्शा लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की डूबने से पुष्टि हुई है। सवाल है कि महिला आत्महत्या को कूदती तो कपड़े क्यों उतारती। कोतवाल एपी तिवारी ने बताया कि महिला के शव की पहचान हो गई है। महिला जिंदा मिलती है तो जांच में तरमीम किया जाएगा। महिला का शव मिलने से पांच से छह दिन पुराना होना पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया है।
विज्ञापन

महिला के शव की पहचान में उलझी पुलिस
मायके पक्ष ने पहचान का किया दावा, पति ने झुठलाया
गुम होने के छह दिन बाद बरामद हुआ था शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें