फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीमनगर में एक ही रात में तीन घरों से पांच लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में चोर एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाकर वहां से पांच लाख का माल समेट ले गए। दिन निकलने पर मामले की जानकारी हुई। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

इसी थाना क्षेत्र के गांव जिठनिया निवासी छुन्नू शनिवार रात को अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था कि आधी रात के बाद चोर दीवार काटकर घर के अंदर घुस गए। उसके बाद वहां नकदी और जेवर और मैंथे का तेल सहित डेढ़ लाख का माल समेट कर ले गए। उसके बाद चोरों ने हरिओम के घर को निशाना बनाया।चोर यहां से भी डेढ़ लाख माल समेट कर ले गए। इसके बाद छोटे लाल के घर को निशाना बनाकर यहां से तीस किलो मैंथे का तेल, आधा किलो चांदी सहित करीब डेढ़ लाख का सामान उठाकर ले गए। उसके बाद बदमाशों ने शिव स्वरुप और महेश के घर में भी नकब लगाए लेकिन जाग हो जाने के बाद चोर मौका फरार हो गए। शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है।

चोरी की घटनाओं के बाद लोग आए दहशत मे
सैदनगर। एक ही रात में चोरों ने पांच घरों को निशाना बना लिया था। लेकिन चोर तीनों घरो से पांच लाख का माल समेट कर ले गए थे लेकिन दो घरों में जाग होने के बाद चोर वहां से भाग गए थे। इन चोरियों के बाद से गांव के लोग दहशत में आ गए है।
विज्ञापन


रात को निगरानी के लिए पिकेट रहती है।
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र और मिलकखानम क्षेत्र की सीमा होने के कारण यहां पर हमेशा निगरानी के लिए पुलिस पिकेट रहती है। लेकिन उसके बाद भी चोर एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाकर वहां से पांच लाख का माल समेट कर ले गए। पुलिस देखती रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें