नौगांवा सादात। नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव खेड़ा अतरौला में चोरों ने एनएसजी कमांडो के मकान को निशाना बना लिया। चोर एनएसजी कमांडो के घर से नगदी जेवर सहित लाखों का सामान उठा ले गए। जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना नौगावां सादात क्षेत्र के गांव खेड़ा अतरौला निवासी इसरत अली पुत्र यासीन एनएसजी मानेसर में कामांडो के पद पर तैनात है। गांव में घर की देखभाल पिता यासीन करते है। शुक्रवार की रात में किसी समय चोर इसरत अली के घर में छत के जरिए घर में दाखिल हो गए। चोरों ने कमरे में रखा संदूक का ताला तोड़कर सोने, चॉदी, पीतल और कपड़ों को चुराकर फरार हो गए। चोरी की जानकारी दिन निकलने पर पिता हुई। सामान को बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए और चोरी की सूचना बेटे को दी। रविवार को मानेसर से आए इसरत अली पहुंचे। सामान की तलाशी ली तो सोने, चॉदी, पीतल के आभूषण गायब मिले। इसरत अली ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके मुताबिक चोरों ने ढाई लाख रूपए के माल पर हाथ साफ किया है।