फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेसर से लूट करने वाला एक बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कार में लिफ्ट देकर प्रोफेसर के साथ लूटपाट करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। पकड़ा गया आरोपी दिल्ली का रहने वाला है।
विज्ञापन

रुद्रपुर के रहने वाले डा. विनोद कुमार डिग्री कालेज में प्रोफेसर हैं। कुछ दिन पहले वह अपने घर बागपत गए थे। वहां से लौटने के बाद वह घर जाने के लिए कुछ दिन पहले रामपुर रेलवे स्टेशन से रुद्रपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान कार में सवार तीन बदमाशों ने उनको रेलवे स्टेशन के सामने से लिफ्ट देकर कार में बैठा लिया था। बाद में तमंचे के बल पर उससे चौबीस हजार रुपये लूट लेने के साथ ही उसका एटीएम कार्ड का पिन पूछकर चालीस हजार रुपये निकाल लिए थे। बाद में पीड़ित ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एसपी ने क्राइम ब्रांच को जांच करने के आदेश दिए थे। इसके बाद क्राइम ब्रांच इंचार्ज राजीव चौधरी ने अपनी टीम के साथ मिलकर इस मामले में मुख्य आरोपी कमल को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से कार और 15 हजार रुपये बरामद कर लिए। पुलिस उसके दो अन्य साथी इशरार और नाजिम को तलाश रही है।
लूट के बाद बदमाशों ने खरीदे थे जूते
रामपुर। प्रोफेसर से लूट करने के मामले में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में बताया कि वे लोग लिफ्ट देकर लोगों के साथ लूट करते हैं। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि प्रोफेसर को लूटने के बाद उसने जूते खरीदे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें