फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी में घुसने से पहले ही किसानों को लग जाती है भारी चपत, गिरोह सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 34
विज्ञापन

अनाज मंडी में घुसने से पहले ही किसानों को लग जाती है भारी चपत, गिरोह सक्रिय
- रात के अंधेरे का फायदा उठा ट्रॉलियों से चोरी कर लिया जाता है धान
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। नई अनाज मंडी में देर रात व अल सुबह धान लेकर आने वाले किसानों को पहले ही भारी चपत लग जाती है, जिसके लिए गिरोह सक्रिय है। यह खुलासा भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष चमेल सिंह व गांव बचगांवा निवासी किसान अवतार सिंह ने किया। मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेश सैनी के कार्यालय में पहुंचे किसानों ने बताया कि अनाज मंडी के मुख्य गेटों के समीप झुग्गियों में रहने वाले 10 से 18 साल तक के युवाओं का गिरोह बना हुआ है, जो रात के समय अंधेरे का फायदा उठाकर मंडी में आने वाली धान की ट्रॉली पर पीछे से चढ़ जाते हैं और अपने साथ लिए कट्टे आदि धान भरकर नीचे फेंक देते हैं, जिसे गिरोह के दूसरे सदस्य उठा लेते हैं। कई घंटे तक चलने वाले इस खेल में वे कई क्विंटल धान एकत्रित कर लेते हैं, जिसे बाद में बेच दिया जाता है। यह शिकायत मिलते ही चेयरमैन सुरेेश सैनी कुक्कू ने तत्काल ही मंडी के समीप तैनात पुलिस कर्मी को बुलाया और उन्हें इस बारे में किसानों के समक्ष ही अगवत कराते हुए लगाम लगाने के निर्देश दिए।

धान चोरी करने वाले युवकों का किया पीछा, लेकिन नहीं आए हाथ : अवतार
किसान अवतार सिंह ने चेयरमैन व पुलिस के समक्ष बताया कि वे खुद अल सुबह धान की ट्रॉली लेकर मंडी में आ रहे थे। केडीबी रोड की ओर से मंडी के समीप पहुंचे तो उन्हें शक हुआ कि ट्रॉली पर कोई व्यक्ति है। तभी ट्रैक्टर रोक कर देखा तो युवक ट्रॉली से कट्टे सहित कूदकर फरार हो गया। उसका पीछा भी किया, लेकिन हाथ नहीं आ सका।
विज्ञापन


एसपी को लिखा पत्र, बढ़वाई जाएगी गश्त : चेयरमैन
मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुरेश सैनी कुक्कू ने बताया कि किसानों की शिकायत मिलते ही न केवल पुलिस को मौके पर बुलाया, बल्कि कार्यालय की ओर से एक पत्र एसपी को भी लिखा गया है, जिसमें ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की गई है। उन्होंने मंडी के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने की भी मांग रखी है।
विज्ञापन


1,78,000 क्विंटल हुई धान की आवक
बुधवार को नई अनाज मंडी में एक लाख 78 हजार क्विंटल धान की आवक हुई, जिसमें से डीएफएससी ने एक लाख 33 हजार 755 क्विंटल तो हैफेड ने 39 हजार क्विंटल धान खरीदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें