फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमांस बेचने के संदेह में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर/ मसवासी। शहर की कांशीराम कालोनी में गोमांस बेचने के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 25 किलो मांस बरामद किया। गोमांस के संदेह में पुलिस ने मसवासी में भी कार्रवाई की जहां आठ किलो मांस बरामद किया गया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस पुलिस को सूचना मिली थी कि कांशीराम कालोनी में गोमांस बेचे जाने का धंधा किया जा रहा है। पुलिस ने इस सूचना के आधार पर कांशीराम कालोनी में छापा मारा जहां पुलिस ने गोमांस बेचते हुए कालोनी निवासी भूरा को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 25 किलो मांस के साथ ही मांस काटे जाने के उपकरण भी बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। दूसरी ओर मसवासी में पुलिस ने सदर बाजार में आठ किलो पशु का मांस बरामद कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि सदर बाजार में एक व्यक्ति मांस बेच रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर थैले को कब्जे में ले लिया, जिसमें आठ किलो पशु का मांस था। पुलिस ने आसपास मांस रखने वाले की तलाश की लेकिन मांस रखने वाला का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें