रामपुर। मोबाइल की दुकान से एक लाख का सामान चोरी कर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को सामान सहित गिरफ्तार कर लिया है। जहां कार्रवाई करने के बाद उसको जेल भेज दिया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के चादर वाला बाग निवासी अमन की किले के पश्चिमी गेट पर मोबाइल की दुकान थी। शनिवार रात को अज्ञात चोर मौका पाकर दुकान के ताले तोड़कर करीब एक लाख का माल समेट कर ले गए थे। अगले दिन मामले की जानकारी होने पर दुकान स्वामी के होश उड़ गए थे। बाद में इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। लेकिन पुलिस ने जांच के आधार नालापार निवासी फैजी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस को उसके पास से सात मोबाइल फोन ,दस हेडफोन, छह मोबाइल की बैट्री, आठ चार्जर एक स्पीकर बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करने के बाद उसको जेल भेज दिया।