फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में महिला शिक्षामित्र जली, मौत

Mon, 15 Apr 2019 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
death
विज्ञापन
इटवा। थाना क्षेत्र गनवरिया पूरब गांव में रविवार की देर शाम एक महिला शिक्षामित्र की संदिग्ध हाल में जलने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। क्षेत्र के गनवरिया पूरब गांव निवासी ममता (35) पत्नी विजय गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के रूप में कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम संदिग्ध हाल में ममता गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन

आनन-फानन में परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मगर उसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल लखनऊ ले गए। जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष इटवा अवध नारायण यादव का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें